ईथीरियम 2.0 (Ethereum) क्या है?

ईथीरियम 2.0 (Ethereum) क्या है?

ईथीरियम एक क्रिप्टो करेंसी है। हाल ही में, इसे तेजी, सस्ते और पर्यावरण अनुकूल प्लेटफॉर्म में लॉन्च किया गया था। इसे अब  ईथीरियम 2.0  के अपग्रेडेड संस्करण के रूप में लांच किया गया है।

ईथीरियम क्या है?

  • ईथीरियम एक डिस्ट्रिब्यूटेड और ओपन सोर्स ब्लॉकचैन प्लेटफॉर्म है, जो क्रिप्टोग्राफिक ब्लॉकों की बढ़ती सूची है। ईथर (ETH) ईथीरियम प्लेटफॉर्म का क्रिप्टोक्यूरेंसी टोकन है।
  • यह बिटकॉइन के बाद, मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी है।यह दुनिया का सबसे सक्रिय रूप से इस्तेमाल किया जाने वाला ब्लॉकचेन भी है।
  • ईथीरियम को पहली बार 2013 में एक रूसी-कनाडाई क्रिप्टोक्यूरेंसी शोधकर्ता और प्रोग्रामर विटालिक ब्यूटरीन द्वारा प्रस्तावित किया गया था।

भारत में क्रिप्टोकरेंसी को कानूनी मुद्रा के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।

भारत में वर्तमान क्रिप्टोकरेंसी नियम क्या हैं?

दिसंबर 2017 में, भारत सरकार ने स्पष्ट किया था कि आभासी मुद्राओं को भारत में संरक्षण या नियामक अनुमति नहीं है। 2018-19 के बजट में, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की कि भारत सरकार देश में भुगतान प्रणाली के एक भाग के रूप में क्रिप्टोकरेंसी के उपयोग को समाप्त करने के लिए सभी उपाय करेगी। 2018 में, भारतीय रिजर्व बैंक ने अधिसूचित किया कि इसके तहत काम करने वाली संस्थाएं क्रिप्टोक्यूरेंसी से सम्बंधित कार्य नही कर सकती।

क्रिप्टोकरेंसी क्या हैं?

यह एक प्रकार की वर्चुअल करेंसी है जो क्रिप्टोग्राफ़िक एन्क्रिप्शन तकनीकों द्वारा संरक्षित होती है। कुछ एक प्रसिद्ध क्रिप्टोकरेंसी हैं – रिपल, बिटकॉइन, ईथीरियम हैं। इसके लेनदेन रिकॉर्ड करने के लिए कोई केंद्रीय प्राधिकरण नहीं है। क्रिप्टोकरेंसी लेनदेन डेटा को संग्रहीत करने के लिए डिस्ट्रिब्यूटेड लेज़र टेक्नोलॉजी या ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी जैसी तकनीकों का उपयोग करती है।

Originally written on December 2, 2020 and last modified on December 2, 2020.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *