इसरो लांच करेगा संचार उपग्रह सीएमएस-01

इसरो लांच करेगा संचार उपग्रह सीएमएस-01

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन PSLV-C50 के द्वारा संचार उपग्रह CMS-01 को लॉन्च करने जा रहा है। यह भारत का 42वां संचार उपग्रह है और इसे 17 दिसंबर, 2020 को लॉन्च किया जाएगा।

मुख्य बिंदु

यह PSLV का 52वाँ मिशन है। इस लांच व्हीकल में 6 स्ट्रैप-ऑन मोटर लगे हैं,  ‘XL’ कॉन्फ़िगरेशन में यह PSLV की 22वीं उड़ान भी है। यह लांच व्हीकल आंध्र प्रदेश के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा के दूसरे लॉन्च पैड से लांच किया जायेगा। यह संचार उपग्रह सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 77वां लॉन्च व्हीकल मिशन होगा।

सीएमएस-01

CMS-01 भारत का 42वां संचार उपग्रह है। यह उपग्रह फ्रीक्वेंसी स्पेक्ट्रम के एक्सटेंडेड-सी बैंड में सेवाएं प्रदान करता है। एक्सटेंडेड-सी बैंड कवरेज में भारतीय मुख्य भूमि, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं। इसे पहले GSAT-12R के नाम से जाना जाता था। इस उपग्रह को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है। यह उपग्रह जीसैट-12 की जगह लेगा।

कार्य

यह उपग्रह सैटेलाइट इंटरनेट एक्सेस, आपदा प्रबंधन सहायता, टेली-मेडिसिन और टेली-एजुकेशन सहित विभिन्न सेवाएं प्रदान करेगा।

ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (PSLV)

पीएसएलवी एक मीडियम-लिफ्ट लॉन्च व्हीकल है। यह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा बनाया गया है। इसके द्वारा भारत अपने भारतीय रिमोट सेंसिंग (IRS) उपग्रहों को सूर्य-तुल्यकालिक कक्षाओं में लॉन्च कर सकता। PSLV ने छोटे आकार के उपग्रहों को जियोस्टेशनरी ट्रांसफर ऑर्बिट (GTO) में भी लॉन्च किया है।

 

Originally written on December 12, 2020 and last modified on December 12, 2020.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *