इसरो ने NETRA के लिए कण्ट्रोल सेंटर स्थापित किया

हाल ही में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने देश में स्पेस सिचुएशनल अवेयरनेस (SSA) गतिविधियों के लिए एक समर्पित नियंत्रण केंद्र स्थापित किया। इसे  NETRA कहा जाता है। NETRA का Network for space object Tracking and Analysis है। इस परियोजना का उद्देश्य भारत की अंतरिक्ष परिसंपत्तियों की निगरानी करना, उन्हें ट्रैक करना और उनकी सुरक्षा करना है।

गौरतलब है कि ऐसे बहुत कम देश हैं जिनके पास स्वयं के अंतरिक्ष स्पेस सिचुएशनल अवेयरनेस केंद्र हैं। इसरो का SSA कंट्रोल सेंटर बेंगलुरु में ISTRAC कैंपस में स्थापित किया गया है।

NETRA क्या है?

NETRA मूल रूप से उपग्रह की कक्षाओं में प्राकृतिक और मानव निर्मित दोनों वस्तुओं को ट्रैक करेगा। ऐसी वस्तुओं पर नज़र रखने को स्पेस सिचुएशनल अवेयरनेस (SSA) कहा जाता है। यह टकराव की चेतावनी देने के लिए वस्तुओं को ट्रैक करने का विज्ञान है। यह बहुत ज़रूरी है क्योंकि अंतरिक्ष में बड़ी संख्या में निजी और सरकारी उपग्रहों हैं। और वे पृथ्वी की परिक्रमा करने वाले अन्य उपग्रहों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकते हैं।

NETRA में एक ऑप्टिकल टेलीस्कोप, एक रडार और एक नियंत्रण केंद्र हैं। यह भारत के भीतर सभी SSA गतिविधियों के केंद्र के रूप में कार्य करेगा।

पृष्ठभूमि

जनवरी 2020 तक, पृथ्वी की परिक्रमा करने वाले दो हजार से अधिक सक्रिय उपग्रह हैं। इसके अलावा, अंतरिक्ष मलबे के 23,000 से अधिक टुकड़े भी अन्तरिक्ष में मौजूद हैं। इस प्रकार की वस्तुएं अन्तरिक्ष में अन्य उपग्रहों के लिए खतरा पैदा कर सकती हैं, इन वस्तुएं से टक्कर के कारण उपग्रह क्षतिग्रस्त हो सकते हैं।

Originally written on December 19, 2020 and last modified on December 19, 2020.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *