इसरो के संचार उपग्रह GSAT-30 को किस राकेट की सहायता से लांच किया जायेगा?
उत्तर – एरियन 5
17 जनवरी, 2020 को भारत के GSAT-30 उपग्रह को फ्रेंच गुयाना से लांच किया जायेगा, इसे एरियनस्पेस द्वारा लांच किया जायेगा। इस उपग्रह की सहायता से INSAT-4A को रीप्लेस किया जायेगा।
GSAT-30 उपग्रह एक संचार उपग्रह है। यह सैटेलाइट 15 वर्षों तक कार्य करेगा। इसका निर्माण इसरो ने किया है। इस उपग्रह का उपयोग DTH टेलीविज़न सेवाओं, सेलुलर कनेक्टिविटी, टेलीविज़न अपलिंक इत्यादि में किया जायेगा। इस सैटेलाइट को एरियन 5 राकेट की सहायता से लांच किया जायेगा।
Originally written on
January 15, 2020
and last modified on
January 15, 2020.