इसरो के शैक्षणिक केंद्र की स्थापना किस राज्य में की जायेगी?
उत्तर – कर्नाटक
इसरो ने हाल ही में कर्नाटक के सूरतकल में स्थित राष्ट्रीय तकनीक संस्थान (NITK) के साथ MoU पर हस्ताक्षर किये। इस समझौते के तहत अन्तरिक्ष अनुसन्धान के लिए क्षेत्रीय शिक्षण संस्थान की स्थापना NITK में की जाएगी। इस केंद्र में अनुसन्धान परियोजनाओं के लिए इसरो प्रतिवर्ष 2 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगा।
Originally written on
January 6, 2020
and last modified on
January 6, 2020.