इराक ने ईरान पर हमला कब किया था?
इराक ने ईरान पर हमला 22 सितंबर 1980 में किया था| इस हमले के ईरान के कई फौजी ठिकानों और हवाईअड्डों पर भारी बमबारी की गई थी| यह युद्ध 8 साल तक चला इसमें 4 लाख से अधिक लोग मारे गए थे| इस झगड़े की जड़ दोनों देशों के बीच अल अरब की खाड़ी थी, जो निर्यात के लिए सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण थी। इस पर अपना अधिकार जता रहे दोनों देशों के बीच 1980 में अगस्त के आखिरी हफ्ते से ही छिटपुट झड़पें हो रही थीं। इसके बाद इराक ने जोरदार हमला कर दिया। दरअसल, इस लड़ाई को शुरू करने वाले सद्दाम हुसैन को उम्मीद थी कि आतंरिक क्रांति के बाद ईरान अव्यवस्था से जूझ रहा है और युद्ध में हार सकता है। पर उनका अंदाजा गलत निकला। दोनों देशों की यह लड़ाई संयुक्त राष्ट्र के बीच बचाव के बाद 1988 में खत्म हुई थी।
Originally written on
April 28, 2018
and last modified on
April 28, 2018.