इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद को 2019 के लिए नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया, उन्होंने किस देश के साथ इथियोपिया के 20-वर्षीय युद्ध को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई?

इरीट्रिया

इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबिय अहमद ने 2019 नोबेल शांति पुरस्कार जीता। उन्हें यह सम्मान इरीट्रिया के साथ शांति बहाली के लिए किये गये प्रयास के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। हाल ही में दो दशक बाद इरीट्रिया ने इथियोपिया में पुनः अपना दूतावास खोला गया था। इस अवसर पर इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबीय अहमद और इरीट्रिया के राष्ट्रपति इसीस इफ्वेर्की ने आदिस अबाबा में दूतावास को शुरू किया था।

पहले इरीट्रिया, इथियोपिया का ही एक प्रांत था। वर्ष 1993 में लम्बे संघर्ष के बाद इरीट्रिया, इथियोपिया से अलग हुआ था। इसके बाद वर्ष 1998 में दोनों देशों के बीच एक युद्ध लड़ा गया, इस युद्ध में 80,000 से अधिक लोगों की मौत हुई। युद्ध के दो वर्ष पश्चात् शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये गए, परन्तु बाद में इथियोपिया ने इस समझौते का पालन करने से इनकार कर दिया। इरीट्रिया की स्वतंत्रता के बाद से ही दोनों देशों के बीच सम्बन्ध काफी तनावपूर्ण रहे हैं।

Originally written on February 16, 2020 and last modified on February 16, 2020.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *