इटली के तानाशाह मुसोलिनी ने अपना पद पद कब छोड़ा था?
इटली के तानाशाह मुसोलिनी ने 25 जुलाई 1943 में अपना छोड़ा था| मुसोलिनी को पद छोड़ते ही गिरफ्तार कर लिया गया था। मुसोलिनी का पद छोड़ने के पीछे एक बड़ा घटनाक्रम था। फासिस्ट ग्रांड काउंसिल यानी सर्वोच्च फासीवादी परिषद ने उस दिन बैठक की थी, जिसमें मुसोलिनी के साथी उनके खिलाफ हो गए थे। इससे राजा इमैनुएल को बल मिला था। उन्होंने मुसोलिनी से कहा कि आपके पास पद छोड़ने के अलावा कोई रास्ता नहीं है। फिर इमैनुएल ने सेना का नियंत्रण अपने हाथों में ले लिया और मार्शल पायत्रो बादोग्लिओ नए प्रधानमंत्री बन गए थे। रोम रेडियो ने मुसोलिनी के पद छोड़ने की खबर दी। इसके बाद इटली का राष्ट्र गान बजा। ये बड़ा बदलाव था। इससे पूर्व तानाशाही का गीत, ‘जियोवेनेसा’ बजाया जाता था।
Originally written on
April 29, 2018
and last modified on
April 29, 2018.