इंडोनेशिया ने रामायण की थीम पर एक विशेष डाक टिकट जारी किया, इसे किसके द्वारा डिजाईन किया गया है?

उत्तर  – बापक न्योमन नुआर्ता

भारत-इंडोनेशिया राजनयिक संबंधों की स्मृति इंडोनेशिया में रामायण पर जारी विशेष डाक टिकट किया गया है। भारत और इंडोनेशिया के बीच राजनयिक संबंधों के 70 वर्ष पूरे हो गये हैं। इस स्टैम्प को इंडोनेशिया के बापक न्योमन नुअर्ता द्वारा डिजाईन किया गया है। इस स्टैम्प में रामायण का एक दृश्य चित्रित किया गया है जिसमे में जटायु को माता सीता की रक्षा के लिए वीरतापूर्वक लड़ते हुए दिखाया गया है।

मुख्य बिंदु

प्रधानमंत्री की मई, 2018 में व्यक्त की गयी सहमती के आधार पर इंडोनेशिया के डाक विभाग ने रामायण की थीम पर विशेष डाक टिकेट जारी किये हैं, यह टिकट दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगाँठ के समारोह के उद्घाटन के अवसर पर जारी किये गये। विशेष स्मृति डाक टिकटों का वितरण डाक विभाग द्वारा उद्घाटन समारोह के दौरान किया गया। जबकि विशेष हस्ताक्षर किये गये टिकटों को जकार्ता के फिलेटली म्यूजियम में प्रदर्शनी के लिए रखा जायेगा। जकार्ता में भारतीय दूतावास ने इंडोनेशिया के विदेश मंत्रालय के साथ मिलकर दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 70 वर्षगाँठ के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस इवेंट के उद्घाटन समारोह में इंडोनेशिया के विदेश मंत्रालय के उप-मंत्री अब्दुर्रहमान मोहम्मद फाचिर तथा इंडोनेशिया में भारतीय एम्बेसडर प्रदीप कुमार रावत शरीक हुए।

Originally written on April 28, 2019 and last modified on April 28, 2019.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *