आज देश भर में मनाई जा रही है गुरु नानक देव जयंती

आज देश भर में मनाई जा रही है गुरु नानक देव जयंती

आज देश भर के सिख समुदाय में गुरु नानक देव की जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों को शुभकामनाएं दीं।

गुरु नानक देव 

गुरु नानक देव सिख धर्म के संस्थापक थे। वे सिख धर्म के पहले गुरु थे। उनका जन्म पाकिस्तान के पंजाब में ननकाना साहिब में हुआ था। उनकी शिक्षाओं का संकलन सिख धर्म की धार्मिक पुस्तक गुरु ग्रन्थ साहिब में किया गया है। उनकी मृत्यु 22 सितम्बर, 1539 को पाकिस्तान के करतारपुर में हुई थी।

सरकार पंजाब में सुल्तानपुर लोधी का विकास भी करेगी, इस स्थान पर गुरु नानक देव ने अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा व्यतीत किया। इस शहर को विरासत शहर (पिंड बाबे नानक दा) के रूप में स्थापित किया जाएगा। इस स्थान पर एक उच्च क्षमता युक्त टेलिस्कोप भी स्थापित किया जायेगा, इस टेलिस्कोप की सहायता से पाकिस्तान में करतारपुर साहिब को देखा जा सकेगा, करतारपुर साहिब में गुरु नानक देव ने अपने जीवन का अंतिम समय व्यतीत किया।

 

Originally written on November 19, 2021 and last modified on November 19, 2021.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *