अहमदाबाद के साबरमती तट पर बनी मस्जिद का निर्माण किसने करवाया था?
अहमदाबाद के साबरमती तट पर बनी मस्जिद का निर्माण अहमदाबाद शहर को बसाने वाले अहमद शाह प्रथम ने 1414 में करवाया था| यह मस्जिद एक अनोखी संचरना के लिए प्रसिद्ध है| इसके कुछ स्तम्भों दीवारों पर कलश, वृक्ष जैसी आकृतियां हैं।इसका केंद्रीय गुम्बद कमल के फूल जैसा है। इस्लामिक वास्तुकला के मुताबिक ऐसे चिह्न हिन्दू संस्कृति के प्रतीक हैं। 15वीं सदी में ही इस मस्जिद में महिलाओं को नमाज़ पढ़ने का हक मिल गया था। इनके लिए अलग से जगह बनाई गई। इस मस्जिद में सभी धर्म के लोगों को आने की अनुमति है।
Originally written on
April 28, 2018
and last modified on
April 28, 2018.