असम सरकार भारत रत्न और पद्म जैसे पुरस्कार प्रदान करेगी

असम सरकार भारत रत्न और पद्म जैसे पुरस्कार प्रदान करेगी

भारत रत्न और पद्म पुरस्कारों की तर्ज पर, असम कैबिनेट ने असम रत्न पुरस्कार ( Asom Ratna Award) स्थापित करने का निर्णय लिया है।

असम रत्न पुरस्कार (Asom Ratna Award)

  • समाज में महत्वपूर्ण योगदान के लिए हर साल एक व्यक्ति को असम रत्न पुरस्कार (Asom Ratna Award) प्रदान किया जाएगा।
  • मंत्रिमंडल ने असम विभूषण (Asom Bibhushan), असम भूषण पुरस्कार (Assam Bhushan Award) और असम श्री (Asom Shree) पुरस्कार का गठन करने का भी फैसला किया, जो हर साल क्रमशः तीन लोगों, पांच लोगों और दस लोगों को प्रदान किये जायेंगे।
  • पुरस्कार के साथ नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा।
  • असम रत्न पुरस्कार के लिए 5 लाख रुपये,
  • असम विभूषण पुरस्कार के लिए 3 लाख रुपये,
  • असम भूषण पुरस्कार के लिए 2 लाख रुपये और
  • असम श्री पुरस्कार के लिए 1 लाख रुपये।
  • पुरस्कार प्राप्त करने वाले लोगों को अन्य लाभ भी प्रदान किए जाएंगे जैसे कि गंभीर बीमारी का मुफ्त चिकित्सा उपचार, ASTC बसों में मुफ्त यात्रा, असम भवनों में मुफ्त प्रवास।

सरकार द्वारा लिए गए अन्य निर्णय

  • साहित्यकार डॉ. होमेन बोरगोहेन (Dr. Homen Borgohain) के जन्मदिन (7 दिसंबर) पर उनके नाम पर साहित्यिक पेंशन प्रदान की जाएगी।
  • खेल पेंशन अर्जुन भोगेश्वर बरुआ (Arjun Bhogeswar Barua) के नाम उनके जन्मदिन (3 सितंबर) पर दी जाएगी।
  • Artiste Award हर साल 17 जनवरी को दिया जाएगा।
Originally written on June 9, 2021 and last modified on June 9, 2021.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *