असम के फेरी सेक्टर के आधुनिकीकरण के लिए भारत सरकार और असम सरकार ने किस अंतर्राष्ट्रीय संगठन के साथ ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं?

उत्तर – विश्व बैंक

असम सरकार, भारत सरकार और विश्व बैंक ने असम अंतर्देशीय जल परिवहन परियोजना के क्रियान्वयन के लिए 88 मिलियन डॉलर के समझौते पर हस्ताक्षर किये। इस समझौते का उद्देश्य ब्रह्मपुत्र नदी में असम की फेरी परिवहन सेवा का आधुनिकीकरण करना है।
असम अंतर्देशीय जल परिवहन परियोजना का उद्देश्य असम की फेरी अधोसंरचना को सुधारना है तथा उन संस्थानों को मज़बूत करना है जो अंतर्देशीय जल परिवहन का संचालन करना है। इस परियोजना में नये उर्जा दक्ष पोत भी इस्तेमाल किये जायेंगे। इस परियोजना में कार्गो पोत भी शामिल किये जायेंगे।

Originally written on January 18, 2020 and last modified on January 18, 2020.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *