अर्जुन अवार्ड 2019 के लिए किन खिलाड़ियों का नाम प्रस्तावित किया गया है?

उत्तर – मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, रविन्द्र जड़ेजा तथा पूनम यादव।

भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड ने अर्जुन अवार्ड के लिए चार खिलाड़ियों के नाम प्रस्तावित किये हैं, यह चार खिलाड़ी हैं : मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, रविन्द्र जड़ेजा तथा पूनम यादव। यह निर्णय CoA (प्रशासक समिति) की बैठक में लिया गया।

अर्जुन अवार्ड

अर्जुन अवार्ड केन्द्रीय युवा तथा खेल मामले मंत्रालय द्वारा खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ठ उपलब्धियों के लिए प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 1961 में हुई थी। इस पुरस्कार के विजेता को अर्जुन की मूर्ति तथा 5 लाख रुपये इनाम में दिए जाते हैं।

भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड (BCCI)

भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड (BCCI) की स्थापना 1928 में की गयी थी, यह भारत में क्रिकेट के लिए सर्वोच्च राष्ट्रीय गवर्निंग बॉडी है। इसका मुख्यालय मुंबई में स्थित है। भ्रष्टाचार तथा एकाधिकार से सम्बंधित के विवाधों के कारण सर्वोच्च न्यायालय ने 30 जनवरी, 2017 को प्रशासकों की समिति का गठन किया था। इस समिति में विनोद राय, रामचंद्र गुहा, विक्रम लिमये तथा डायना एदुल्जी शामिल हैं। इस समिति का गठन का BCCI में  लोधा समिति के सुधारों का क्रियान्वयन के लिए किया गया था। इस समिति के प्रमुख भारत के पूर्व CAG विनोद राय हैं।

Originally written on April 30, 2019 and last modified on April 30, 2019.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *