अमेरिका ने पीएम मोदी को ‘लीजन ऑफ मेरिट’ पुरस्कार से सम्मानित किया

अमेरिका ने पीएम मोदी को ‘लीजन ऑफ मेरिट’ पुरस्कार से सम्मानित किया

हाल ही में अमेरिका ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘लीजन ऑफ़ मेरिट’ पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की। श्री मोदी को यह पुरस्कार दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने और भारत को वैश्विक शक्ति के रूप में उभरने के लिए उनके नेतृत्व के लिए दिया गया है।

मुख्य बिंदु

यह पुरस्कार अमेरिका के राष्ट्रपति की ओर से दिया गया है। गौरतलब है कि अमेरिका में भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने प्रधानमंत्री मोदी की ओर से यह पुरस्कार व्हाईट हाउस में प्राप्त किया। प्रधानमंत्री मोदी के अलावा ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन और जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को भी लीजन ऑफ़ मेरिट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय में भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के सम्बन्ध अमेरिका से काफी मधुर बने हैं और इन देशों के बीच सहयोग में काफी वृद्धि हुई है।

2014 के बाद प्रधानमंत्री मोदी को प्रदान किये गये वैश्विक पुरस्कार

  1. आमिर अमानुल्लाह खान अवार्ड : अफ़ग़ानिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
  2. आर्डर ऑफ़ किंग अब्दुलअज़ीज़ साश : सऊदी अरब का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
  3. ग्रैंड कालर ऑफ़ द स्टेट ऑफ़ पलेस्टाइन : फिलस्तीन द्वारा विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान
  4. सीओल शांति पुरस्कार : दक्षिण कोरिया की सीओल पीस प्राइज फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया गया
  5. चैंपियंस ऑफ़ अर्थ अवार्ड : यह संयुक्त राष्ट्र का सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान है, यह पुरस्कार संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम द्वारा प्रदान किया जाता है।
  6. आर्डर ऑफ़ ज़ायेद : संयुक्त अरब अमीरात को सर्वोच्च नागरिक सम्मान
Originally written on December 22, 2020 and last modified on December 22, 2020.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *