अमेरिका ने इथियोपिया और इरिट्रिया पर प्रतिबंधों की घोषणा की
अमेरिका ने इथियोपिया (Ethiopia) और इरिट्रिया (Eritrea) के अधिकारियों पर वीजा प्रतिबंध लगा दिया है, जिन पर इथियोपिया के टाइग्रे क्षेत्र (Tigray region) में छह महीने पुराने युद्ध को बढ़ाने का आरोप है।
प्रतिबंध क्यों लगाया गया?
अमेरिका ने उन पर आरोप लगाया है कि उन्होंने टाइग्रे क्षेत्र में शत्रुता समाप्त करने के लिए सार्थक कदम नहीं उठाए। अमेरिकी विदेश मंत्री, एंटनी ब्लिंकन (Antony Blinken) के अनुसार, इथियोपिया को आर्थिक और सुरक्षा सहायता पर भी प्रतिबंध लगाया गया था। हालांकि, यह स्वास्थ्य, भोजन और शिक्षा के लिए मानवीय सहायता प्रदान करना जारी रखेगा।
इथियोपिया-इरिट्रिया युद्ध (Ethiopia-Eritrea War)
इथियोपिया और इरिट्रिया के बीच संघर्ष मई 1998 में शुरू हुआ और जून 2000 में समाप्त हुआ। जबकि 2018 में शुरुआती टकराव के 20 साल बाद अंतिम शांति संधि पर सहमति बनी थी।
युद्ध के परिणाम
इरिट्रिया और इथियोपिया ने युद्ध पर भारी धनराशी खर्च की और प्रत्यक्ष परिणाम के रूप में कई हताहत हुए हैं। लेकिन इसके परिणामस्वरूप केवल मामूली सीमा परिवर्तन हुए।
युद्ध कैसे शुरू हुआ?
हेग में अंतरराष्ट्रीय आयोग के फैसले के अनुसार, इरिट्रिया ने अंतरराष्ट्रीय कानून तोड़कर इथियोपिया के खिलाफ युद्ध शुरू किया। इस युद्ध के बाद, इथियोपिया ने सभी विवादित क्षेत्रों पर कब्जा कर लिया और इरिट्रिया की ओर बढ़ गया।
इरिट्रिया-इथियोपिया सीमा आयोग (Eritrea–Ethiopia Boundary Commission)
इस निकाय की स्थापना संयुक्त राष्ट्र ने की थी। इसके अनुसार बडमे (Badme) विवादित क्षेत्र इरिट्रिया के अंतर्गत आता है। लेकिन, 2019 तक, इथियोपिया अभी भी बडमे और उसके पास के क्षेत्र पर कब्जा कर रहा है।
टाइग्रे क्षेत्र (Tigray Region)
यह इथियोपिया का सबसे उत्तरी क्षेत्रीय राज्य है। यह क्षेत्र टाइग्रेयन (Tigrayan), इरोब (Irob) और कुनामा (Kunama) लोगों की मातृभूमि है। संघीय संविधान में, इसे “Region 1” भी कहा जाता है। सबसे बड़ा शहर, मेकेले (Mekelle) टाइग्रे क्षेत्र की राजधानी है।