अभिमन्यु मिश्रा (Abhimanyu Mishra) बने शतरंज इतिहास में सबसे कम उम्र के ग्रैंडमास्टर

अभिमन्यु मिश्रा (Abhimanyu Mishra) बने शतरंज इतिहास में सबसे कम उम्र के ग्रैंडमास्टर

भारतीय मूल के अमेरिकी अभिमन्यु मिश्रा शतरंज इतिहास के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर बन गये हैं। उन्होंने 2002 में सर्गेई कारजाकिन द्वारा बनाए गए 12 साल और सात महीने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। अभिमन्यु ने  12 साल, चार महीने और 25 दिन की आयु में यह उपलब्धि हासिल की।

मुख्य बिंदु

अभिमन्यु मिश्रा अमेरिका के न्यू जर्सी में रहते हैं। उन्होंने ने बुडापेस्ट में अपना तीसरा जीएम मानदंड हासिल किया। उन्होंने 15 वर्षीय भारतीय जीएम लियोन ल्यूक मेंडोंका को हराकर नौ राउंड में 2600 से अधिक प्रदर्शन रेटिंग हासिल की, जो एक जीएम मानदंड है।

अभिमन्यु मिश्रा (Abhimanyu Mishra)

अभिमन्यु मिश्रा का जन्म 5 फरवरी, 2009 अमेरिका के न्यू जर्सी में हुआ था। वे शतरंज इतिहास के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर हैं, उन्होने 12 साल, चार महीने और 25 दिन की आयु में यह उपलब्धि हासिल की।

ग्रैंड मास्टर

ग्रैंड मास्टर का खिताब वैश्विक शतरंज संगठन FIDE द्वारा खिलाड़ियों को दिया जाता है। यह खिताब हासिल करने के लिए 2500 ELO की रेटिंग हासिल करनी पड़ती है।

Originally written on July 1, 2021 and last modified on July 1, 2021.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *