अभिनेता सतीश कौल (Satish Kaul) का निधन हुआ

अभिनेता सतीश कौल (Satish Kaul) का निधन हुआ

10 अप्रैल, 2021 को अभिनेता सतीश कौल का निधन हो गया, वे कोविड-19 से संक्रमित थे। उन्होंने अपने करियर में 300 से ज्यादा हिंदी और पंजाबी फिल्मों में कार्य किया। उन्होंने क्षेत्रीय सिनेमा के सबसे सफल अभिनेताओं में से एक माना जाता है। उन्हें पंजाबी सिनेमा का अमिताभ बच्चन भी कहा जाता है। उन्होंने महाभारत टीवी धारावाहिक में देवराज इंद्र की भूमिका निभाकार काफी प्रसिद्धि हासिल की थी।

सतीश कौल (Satish Kaul)

सतीश कौल का जन्म 8 सितम्बर, 1948 को कश्मीर में हुआ था। उन्होंने अपने करियर में ज़ंजीर, याराना, ऐलान, राम लखन, इलज़ाम जैसी फिल्मों में काम किया। उन्होंने महाभारत, विक्रम और बेताल जैसे कई लोकप्रिय धारावाहिकों में भी कार्य किया। इसके अलावा उन्होंने कई पंजाबी फिल्मों में भी काम किया। उनके कार्य के लिए उन्हें PTC Punjabi Film Awards 2011 में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

Originally written on April 11, 2021 and last modified on April 11, 2021.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *