अफ्रीकी देशों ने न्यूजीलैंड के विरोध में ओलम्पिक का बहिष्कार कब किया था?
अफ्रीकी देशों ने न्यूजीलैंड के विरोध में ओलम्पिक का बहिष्कार 17 जुलाई 1976 में किया था| मान्ट्रियल में हुए इन खेलों में न्यूजीलैंड ने रंगभेद के कारण दक्षिण अफ्रीका के साथ खेल-कूद संबंधों का विरोध किया था। जबकि अफ्रीकी देश चाहते थे कि अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति न्यूजीलैड पर प्रतिबंध लगा दे, पर समिति ने ऐसा नहीं किया। दक्षिण अफ्रीका पर 1964 से ही रंगभेद नीति के कारण ओलम्पिक में हिस्सा लेने पर प्रतिबंध लगा दिया था। न्यूजीलैड की ओलम्पिक समिति का कहना था कि द. अफ्रीका में जितने भी दौरे हुए, उनका आयोजन न्यूजीलैंड रग्बी संघ ने किया था। ये एक स्वायत्तशासी संस्था है। उसका ओलम्पिक से कोई लेना देना नही है।
Originally written on
April 29, 2018
and last modified on
April 29, 2018.