अजय सिंह को बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया का अध्यक्ष चुना गया
महाराष्ट्र के खेल मंत्री आशीष शेलार को चुनाव में हराने के बाद अजय सिंह को बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (BFI) के अध्यक्ष के रूप में फिर से चुना गया है। अजय सिंह को 37 वोट मिले, जबकि खेल में कई शीर्ष पदों पर काबिज शेलार, जो महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन और मुंबई जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष भी हैं, को बीएफआई चुनाव में 27 वोट मिले।
बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया
यह भारत में मुक्केबाजी की राष्ट्रीय गवर्निंग बॉडी है और यह AIBA की सदस्य भी है। यह देश में मुक्केबाजी के प्रशासन और खेल के आयोजन और विकास के लिए ज़िम्मेदार है।
AIBA
अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ AIBA की स्थापना 1946 में की गयी थी। वर्तमान में उमर क्रेमलेव AIBA के अध्यक्ष हैं। यह संगठन अमेचर बॉक्सिंग मैचों को स्वीकृति देता है।
Originally written on
February 6, 2021
and last modified on
February 6, 2021.