अजय बिसारिया को किस देश का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है?
उत्तर – कनाडा
वरिष्ठ राजनयिक अजय बिसारिया को कनाडा का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है, वे शीघ्र ही अपना कार्यभार संभालेंगे। वे 1987 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी हैं। इससे पहले वे पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त के रूप में कार्यरत्त थे। भारत द्वारा जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किये जाने के बाद वे पाकिस्तान से भारत आ गये थे।
        
        Originally written on 
        February 3, 2020 
        and last modified on 
        February 3, 2020.