अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 1 मई

अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस को मई दिवस के रूप में भी जाना जाता है। यह 1 मई को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय श्रम संघों को बढ़ावा देने और प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस 2018 का विषय है – सबसे लिए स्थायी पेंशन : सामाजिक पार्टनर्स की भूमिका (Sustainable Pension for All : The Role of Social Partners) है।

अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस

सबसे पहले 4 मई 1886 को अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस विश्व स्तर पर मनाया गया था। वर्ष 1886 में शिकागो (अमरीका) में श्रमिक आठ घंटे की कार्य दिवस के लिए आम हड़ताल पर थे और पुलिस आम जनता की भीड़ को फैलाने का काम कर रही थी। अचानक भीड़ पर तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने एक बम फेंक दिया. यह देख कर पुलिस ने मजदूरों पर गोलीबारी शुरू कर दी। कुछ प्रदर्शनकारियों की गोलीबारी से मौत हो गई। इस घटना के बाद मजदूरों को 8 घण्‍टे से ज्‍यादा काम करने पर मनाही की गयी थी। शिकागो में शहीद हुए मजदूरों की कुर्बानियों को याद करते हुए इस दिन पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी जाती है। अमरीका में शहीदों ने अपने संघर्ष से 8 घंटे ड्यूटी का अधिकार दिलाया था।

Originally written on May 2, 2019 and last modified on May 2, 2019.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *