अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस : 11 दिसम्बर

अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस : 11 दिसम्बर

प्रतिवर्ष 11 दिसम्बर को अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस की स्थापना संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2003 में प्रस्ताव पारित करके की थी। इसका उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को पर्वत के संरक्षण के लिए प्रेरित करना तथा पर्वतों के महत्व को रेखांकित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करना है।

मुख्य बिंदु

इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस की थीम “Mountain biodiversity” है। इस दिवस के लिए संयुक्त राष्ट्र खाद्य व कृषि संगठन द्वारा समन्वय किया जाता है। इस दिवस पर पर्वतों के महत्व को दर्शाने के लिए विभिन्न किस्म के कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।

FAO के अनुसार पर्वत ताज़े पानी का एक महत्वपूर्ण स्त्रोत है, इनसे विश्व के कुल 60-80% ताज़े पानी की आपूर्ति होती है। यह जैव विविधता के लिए भी अति आवश्यक है। विश्व भर में पर्वतीय क्षेत्रों लगभग 1 अरब लोग निवास करते हैं। लगभग आधा अरब लोग जल, भोजन तथा स्वच्छ उर्जा के लिए पर्वतों पर निर्भर हैं। पिछले कुछ समय में जलवायु परिवर्तन, भू-क्षरण, अत्याधिक शोषण तथा प्राकृतिक आपदाओं के कारण पर्वतों को नुकसान हो रहा है।

खाद्य व कृषि संगठन (FAO)

यह एक संयुक्त राष्ट्र की संस्था है, यह संयुक्त राष्ट्र आर्थिक व सामजिक परिषद् के अधीन कार्य करती है। इसकी स्थापना 16 अक्टूबर, 1945 को की गयी थी। इसका मुख्यालय इटली के रोम में स्थित है। वर्तमान में इसके कुल 194 सदस्य हैं।

Originally written on December 11, 2020 and last modified on December 11, 2020.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *