Q. गेहूँ के वैश्विक उत्पादन में भारत का कौन सा स्थान है?
Answer:
दूसरा
Notes: चीन के बाद भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गेहूं उत्पादक देश है। भारत इस वित्तीय वर्ष में रिकॉर्ड 70 लाख टन गेहूं का निर्यात करने जा रहा है। उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अनुसार वैश्विक कीमतों में तेजी बाजार हिस्सेदारी हासिल करने का अवसर देती है। फरवरी के अंत तक, भारत ने 6.6 मिलियन टन गेहूं का निर्यात किया था।