Q. केन्द्रीय सतर्कता आयोग (CVC) शरद कुमार को नए सतर्कता आयुक्त के रूप में नियुक्त करने के लिए समाचार में है। CVC की स्थापना किस समिति की सिफारिशों पर हुई?
Answer: के संथानम समिति
Notes: 1979 बैच के हरयाणा कैडर के IAS अधिकारी और पूर्व NIA प्रमुख शरद कुमार को केंद्रीय सतर्कता आयोग का नया सतर्कता आयुक्त नियुक्त किया गया है| वो इस पद पर 4 वर्षों या 65 वर्षों की उम्र पूर्ण करने तक कार्य करेंगे|  CVC का अध्यक्ष केंद्रीय सतर्कता आयुक्त होता है जिसे दो सतर्कता आयुक्तों द्वारा सलाह दी जाती है| अभी केंद्रीय सतर्कता आयुक्त के.वी. चौधरी और सतर्कता आयुक्त डॉ तेजेंद्र मोहन भासिन हैं| इसकी स्थापना भारत सरकार द्वारा फरवरी 1964 में के संथानम समिति की सिफारिशों पर की गयी|